सूर्य का मेष राशि मे गोचर (14 अप्रेल 2023 से 15 मई 2023)
Sun Transit in Aries (from 14th April 2023 to 15th May 2023)
वैदिक ज्योतिष में सूर्य को नवग्रहों में सबसे महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है जो कि जीवन ऊर्जा, आत्मा, पिता, सफलता, विजय, नेतृत्व या प्रशानिक क्षमता व यश कारक होता है। यह पूर्व दिशा , सोने व तांबे का स्वामी होता है। सूर्य के उच्च राशि मेष और नीच राशि तुला होती है जबकि सिंह इसकी स्वराशि होती है। जन्मकुंडली में अपनी राशि,मित्र राशि या उच्च राशि उपस्थित सूर्य जातक के जीवन में सफलता, ऊर्जा, प्रशासनिक पद, विजय, पिता या उच्च अधिकारियों से लाभ, मान सम्मान में वृद्धि करता है।
इसके विपरीत अगर जन्म कुंडली में सूर्य शत्रु राशि, नीच राशि या अशुभ ग्रहों से युक्त हो तो सूर्य के जातक को अहंकारी, क्रोधी, महत्वाकांक्षी, आत्म केंद्रित आदि बनाता है। दुर्बल या पीड़ित सूर्य की दशा महादशा में पिता को कष्ट, पराजय,अपयश, सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी, कार्य मे बाधा, व्यपार में असफ़लता आदि से सामना करना पड़ता है। दुर्बल सूर्य को बल देने हेतु तंत्र मंत्र यंत्र की सहायता ली जा सकती है।
14 अप्रैल 2023 को सूर्य का गोचर में अपनी उच्च राशि मेष में दोपहर 2:42 बजे प्रवेश करेगा। सूर्य मेष राशि मे15 मई 2023 तक रहेगा। इस गोचर से विभिन्न राशियों पर निम्नलिखित प्रभाव होगा।
- मेष: आत्म छवि को लेकर मन मे असंतोष किंतु अपव्यय में कमी होगी।
- वृषभ: आय और व्यय के संतुलन में कमी होगी अतः फिजूलखर्ची से बचें
- मिथुन: आय में बढ़ोतरी हेतु प्रयासों में अधिकता आएगी और कार्यस्थल में अनुकूलता में वृद्धि होगी।
- कर्क: पिता या उच्च अधिकारियों के साथ संबंध को लेकर असंतोष किंतु गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा।
- सिंह: मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा और उच्च अध्ययन या धार्मिक अनुष्ठान के अवसर बनेंगे।
- कन्या: मानसिक स्वास्थ्य चिंता का कारक हो सकता है और पत्नी या मित्रों के साथ संबंधों में सुधार होगा।
- तुला: शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा और शत्रु पक्ष व ऋण से राहत मिलेगी। नव साझेदारी के योग बनेंगे।
- वृश्चिक: रचनात्मक कार्य या संतान संबंधी शुभ कार्य किंतु शत्रु पक्ष से पीड़ा, कानूनी अड़चन, शारीरिक स्वास्थ्य दुर्बल रह सकता है।
- धनु: गृहस्थान या माता संबंधी सुखद समाचार किंतु संतान संबंधी चिंता सट्टेबाजी या रचनात्मक कार्यो में मनोवृति।
- मकर: अधीनस्थ अथवा छोटे भाई बहनों से लाभ किंतु गृहस्थान या माता संबंधित चिंता।
- कुंभ: आत्मबल में कमी, छोटे भाई बहनों अथवा अधीनस्थों या पड़ोसियों के साथ मतभेद किंतु संचित धन में बढ़ोतरी।
- मीन: आत्मा छवि में सुधार, पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद और वाणी दोष।
अन्य संबन्धित लेख –
जीवन मे विभिन्न क्षेत्रों मे आने वाली समस्याओं (विवाह, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय, धन, कुंडली मे दोष, राहु / केतु / शनि / मंगल महादशा, संतान, कानूनी पचड़े आदि) के ज्योतिषीय समाधान अथवा सलाह के लिए मेरे WhatsApp Number +91-9214983806 पर संपर्क कर सकते हैं। – ज्योतिष विशेषज्ञ डॉ. आलोक व्यास