शारीरिक स्वास्थ्य
इस वर्ष विभिन्न कारणों से शारीरिक स्वास्थ्य में प्रतिकूलता सकती है जिससे दैनिक क्रियाकलाप प्रभावित हो सकता है। अतः योग व अन्य शारीरिक क्रियाओं के माध्यम से स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इसके अतिरिक्त गणेशजी उपासना या बुधवार का व्रत भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक रहेगा।
मानसिक स्वास्थ्य
वर्ष के प्रथम भाग में मानसिक स्वास्थ्य दुर्बल रह सकता है अतः सकारात्मक माहौल को प्राथमिकता प्रदान करें। वर्ष के दूसरा भाग मानसिक स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
कार्य क्षेत्र/ सामाजिक प्रतिष्ठा
इस वर्ष कार्य क्षेत्र में स्थिति और उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मनोअनुकूल रहने की संभावना है और वर्ष के अंतिम तिमाही में कार्य क्षेत्र में सफलता हेतु प्रयासों की अधिकता रह सकती है।
आर्थिक अवस्था
इस वर्ष आर्थिक क्षेत्र अनुकूल रहने की संभावना है। आय और व्यय में संतुलन बना रहेगा किंतु वर्ष के अंतिम तिमाही में आय में वृद्धि हेतु प्रयासों की अधिकता रह सकती है।
भूमि/मकान/वाहन
वर्ष के आरंभ में गृहस्थान पर नवाचार अथवा भूमि, मकान या वाहन के क्रय विक्रय के योग बन रहे हैं। वर्ष के शेष भाग में भूमि या मकान से संबंधित कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है।
माता और पिता
इस वर्ष माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद बना रहेगा। वर्ष के अंतिम तिमाही में पिता से मतभेद या उनसे संबंधित चिंता रह सकती है।
संतान अथवा रचनात्मक मनोवृति
इस वर्ष रचनात्मक कार्य मनोअनुकूल रहने की संभावना है। इसके अतिरिक्त संतान संबंधी कार्य में विशेष परेशानी आने की संभावना नहीं है।
साझेदारी अथवा जीवनसाथी
इस वर्ष जीवनसाथी या मित्रों के साथ समय व्यतीत होने की संभावना अधिक है। इसके अतिरिक्त दशा महादशा अनुकूल होने पर विवाह अथवा सगाई के अवसर भी बन सकते है। व्यापारिक साझेदारी करने की इच्छा में अधिकता रह सकती है।
भाई बहन अथवा अधीनस्थ
इस वर्ष भाई बहनों तथा अधीनस्थ के साथ संबंधों में अनुकूलता रहने की संभावना है। किंतु वर्ष के अंतिम तिमाही में बड़े भाई बहनों के साथ मतभेद या उनसे संबंधित चिंता रह सकती है।
रोग ऋण शत्रु
इस वर्ष विभिन्न करणो से रोग या ऋण या शत्रु पीडा रह सकती है। इसके अतिरिक्त दैनिक क्रियाकलाप में असंतुष्टि रहने की संभावना है। अनावश्यक तर्क वितर्क से निकट संबंध भी प्रभावित हो सकते हैं।
यात्रा योग
इस वर्ष यात्रा में अड़चन या परेशानी आने की संभावना कम है। दशा महादशा अनुकूल होने पर विदेश यात्रा भी संभव है।
उच्च अध्ययन अथवा धार्मिक क्रियाकलाप
वर्ष की द्वितीय भाग में उच्च अध्ययन के योग बन रहे है और धार्मिक अनुष्ठान या धार्मिक क्रियाकलाप में समय व्यतीत हो सकता है। इसके अतिरिक्त गुरुजनों का आशीर्वाद भी बना रहेगा।
नोट: उपरोक्त राशिफल सामान्य गणना पर आधारित है जो कि जातक की जन्म कुंडली में ग्रहों की युति, दशा महादशा इत्यादि पर निर्भर करेगा।